जौनपुर : जिले में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव मिला, मचा हड़कंप

जौनपुर : जिले में एक और  मिला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप


अब तक कुल संख्या हुई 13, आठ ठीक हो कर जा चुके हैं घर


5 नए मामलों में सभी मुंबई से लौटे हैं घर स्कूलों में थे एकांतवास में 


जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24x7 
                  जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को कोरोना सैमपिल और संक्रमित मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को जनपद में 1 सैमपिल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। वह पॉजिटिव है। अच्छे लाल पटेल निवासी ग्राम हरद्वारी ब्लाक बरसठी का सैंपल पॉजिटिव आया है। अच्छे लाल पटेल गत 29 अप्रैल को मुंबई से चलकर 2 मई को अपने घर पहुंचे थे। 



जानकारी होने पर इनका सैंपल 11 मई को लिया गया। जनपद के सभी 8 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ठीक हो गये थे। लेकिन 3 नये केस पॉजिटिव 11 मई को आये थे। यह सभी मुंबई से आये थे, 13 मई को एक व्यक्ति का सैंपल और पॉजिटिव आया है। सोहन लाल पुत्र पलटू नाविक उम्र 48 साल निवासी ग्राम शेखपुर सुतोली ब्लाक खुटहन जो मुंबई से 3 मई को चलकर के 5 मई को अपने गांव पहुंचे थे। उनका सैमपिल10 मई को लिया गया था । आर सी अच्छेलाल पटेल ग्राम हरद्वारी ब्लाक बरसठी का सैंपल पॉजिटिव आया  है। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 14 मई को 13 हो गई है। 14 मई को 143  सैंपल नये लिए गए हैं। अब तक  1670 सैंपल लिए जा चुके हैं ।जिनमें 1181 का रिजल्ट आ चुका है। 489 सैंपल्स के रिजल्ट आने शेष है।

Comments