जौनपुर : बालिका सुरक्षा अभियान के तहत छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुण

जौनपुर : बालिका सुरक्षा अभियान के तहत छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुण


विपरीत परिस्थितियों में घबराएं  नहीं, रखें अपने आत्मबल को मजबूत - 
प्रियंका सिंह


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                  बालिका सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को सेंट जेवियर्स स्कूल खुटहन रोड पर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक प्रियंका सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण बताए। उन्हें हर समय प्रशासनिक मदद का भरोसा दिलाया।

बालिका सुरक्षा अभियान के तहत उप निरीक्षक प्रियंका सिंह व महिला कांस्टेबल प्रीति गुप्ता ने विद्यालय की छात्राओं से उनकी समस्या भी जानने का प्रयास किया। अपने संबोधन में उप निरीक्षक ने कहा कि छात्राएं विपरीत परिस्थितियों में न डरें। अपने आत्मबल को हर समय मजबूत रखें। घर हो या बाज़ार, स्कूल में हों या रिश्तेदार के घर अपनी रक्षा और सुरक्षा के प्रति चौकन्नी रहें। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की हिम्मत के साथ तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दें। उप निरीक्षक ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास करें। कहीं भी किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा आपके साथ है।


इस मौके पर विद्यालय के निदेशक हिमांशु झा, प्रधानाचार्य केके सिंह, आराधना सिंह, एनडी तिवारी समेत अध्यापक व स्टाफ मौजूद रहे।

Comments