जौनपुर : इंडिया वन मार्ट में लाखों की चोरी

जौनपुर : इंडिया वन मार्ट में लाखों की चोरी

शाहगंज(जौनपुर)
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24 x 7 
                        नगर के आजमगढ़ रोड स्थित इंडिया वन मार्ट से चोरों ने लाखों के सामान सहित नगदी पार कर दिया। घटना की सूचना सोमवार की प्रातः जब मार्ट के कर्मचारियों ने मार्ट खोला तब हुई। मार्ट के प्रबंधक नीरज सिंह ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
           इंडिया वन मार्ट के प्रबंधक नीरज सिंह के मुताबिक मार्ट के छत के रास्ते से घुसे चोरों ने 5 लाख 75 हजार नकदी, 10 चांदी के सिक्के समेत लाखों के कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। तीन दिन से बैंक बन्द होने से तीन दिन का कैश चोरों ने पार किया। चोरों ने मार्ट के अंदर सीसीटीवी को तहस नहस कर दिया। चोरी की सूचना मिलते क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र सिंह कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल करना शुरु कर दिया है। वहीं जनपद मुख्यालय से डॉग स्क्वायड टीम के सदस्य मनोज कुमार खोजी कुत्ता शौर्य के साथ घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया। फोरेंसिक टीम के घनश्याम वर्मा व दूधनाथ ने पूरी मार्ट की सघनता से जायजा लिया।
बताते चलें कि इंडिया वन मार्ट में विगत 21 जून को लगभग 3 लाख की चोरी हुई थी। वहीं स्थानीय पुलिस चोरी की वारदात को हर बिंदुओं से देख रही है इस मामले में सीओ शैलेंद्र सिंह का कहना है की मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है इसका जल्द ही  खुलासा किया जाएगा।

Comments