जौनपुर : शिक्षक पर हमले से क्षुब्ध "अटेवा पेंशन बचाओ मंच" कप्तान से मिलकर किया कार्यवाई की मांग

जौनपुर : शिक्षक पर हमले से क्षुब्ध "अटेवा पेंशन बचाओ मंच" कप्तान से मिलकर किया कार्यवाई की मांग


जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
            शिक्षक डॉ कृपा निधि यादव पर हुए हमले पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर "अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर" ने वृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया। जिला मीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश यादव ने बताया कि डॉ कृपानिधि यादव विद्यालय पर ड्यूटी कर रहे थे कोरोना वारियर्स के रूप मे प्रवासी मजदूरों के लिए विद्यालय पर उपलब्ध व्यवस्था करा रहे थे। मंगलवार को विद्यालय से घर लौटते समय रास्ते मे घात लगाकर बैठे हमलावरों ने हमला करके बुरी करें अधमरा कर दिया था।


प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में माँग किया है। मांग में कहा गया है कि यदि दोषियों के खिलाफ कोरोना अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उनका संगठन  मुख्यमंत्री से मिलकर कार्यवाही की मांग करेंगे। अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने इस हमले की निंदा की व जिला प्रशासन से अपील की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके ऊपर करोना अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। हमले में गंभीर रूप से चोट लगने के कारण डॉ कृपा निधि इस समय बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Comments