जौनपुर : मुम्बई में रह रहे उत्तर भारतीयों को अपने निजी खर्चे से गांव भेज रहे हैं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह

जौनपुर : मुम्बई में रह रहे उत्तर भारतीयों को अपने निजी खर्चे  से गांव भेज रहे हैं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह


समाजसेवी की संस्था ने मुंबई में रह रहे परेशान हाल उत्तर भारतीयों को उनके घर पहुंचाने का उठाया बीड़ा



जौनपुर।
आर के सिंह
तहलका 24x7
                  गरीबों और असहायों तक भोजन और राशन का पैकेट व दवाई पहुंचाने वाले समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह की संस्था ने  मुंबई में रह रहे परेशान हाल उत्तर भारतीयों को उनके घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इसी क्रम में आज सुबह 2 दर्जन से अधिक पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को लेकर एक लक्जरी बस जौनपुर पहुंची। बस के जौनपुर पहुंचने पर समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह की संस्था श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के लोगों ने फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनकी अगवानी की। जिला चिकित्सालय जौनपुर में मुंबई से आए हुए सभी लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग कराया गया। इसके पश्चात सभी को होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत देकर उनके घर भेज दिया गया।
     
               
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जौनपुर और सुल्तानपुर जिले के कई उत्तर भारतीयों ने समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह से मिलकर उन्हें अपने घर भेजने के लिए आग्रह किया था। श्री सिंह ने अपने निजी खर्चे से एक लग्जरी बस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 2 दर्जन से अधिक लोगों को उनके घरों को भेजा सुल्तानपुर जिले के प्रवेश पांडे और आजमगढ़ जिले के सुरेश यादव ने कहा कि इस महा आपदा में लॉक डाउन के दौरान समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने मुंबई से लेकर घर तक पहुंचाने में जो दरियादिली दिखाई है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। बस किराए के साथ-साथ रास्ते में खाने पीने की पूरी व्यवस्था अच्छी तरह से की गई थी। वृहस्पतिवार की सुबह 8:00 बजे बस जब जौनपुर पहुंची तो संस्था की और से शिवा सिंह, बबलू दुबे, मिथिलेश तिवारी,  नीतीश सिंह 'झबलू', मयंक नारायण, नीरज श्रीवास्तव,  माया शंकर सिंह, मेजर साहब यादव और मोहम्मद फैजल आदि ने मुंबई से आए लोगों का आवभगत किया।

Comments