जौनपुर : मुम्बई से आ रहे दो प्रवासियों ने रास्ते में दम तोड़ा, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर : मुम्बई से आ रहे दो प्रवासियों ने रास्ते में दम तोड़ा, परिजनों में मचा कोहराम


जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
                       कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन से क्षुब्ध मुंबई से अपनों के बीच पहुंचने की ख्वाहिश लिए दो प्रवासियों ने रास्ते में दम तोड़ दिये। मौत की खबर मिलते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। एक प्रवासी की कानपुर देहात में मौत हो गई तो दूसरे ने कटनी में अन्तिम सांस लिया।


सिकरारा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी कमलेश यादव (43) कई वर्षों से मुंबई में रहकर टैक्सी चलाता था। शनिवार को एक रिश्तेदार अपने ट्रक में सवारियां बैठाकर मुंबई से यूपी के लिए चला तो कमलेश अपने 17 वर्षीय बेटे के साथ घर आने के लिए सवार हो गया। रविवार को ट्रक के कानपुर देहात पहुंचने पर कमलेश ने तरबूज खाया। इसके बाद अचानक उसे तेज बुखार हुआ और चंद मिनट में ही उसकी सांसें थम गईं। घबरा उठे ट्रक में सवार अन्य लोग उतरकर भाग गए। वहां की पुलिस द्वारा जांच से इंकार करने पर बेटे व रिश्तेदार शव लेकर सोमवार की सुबह सिकरारा थाने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कमलेश पहले से दमा का रोगी था। मौत का कारण साफ हो सके, इसके लिए शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया।



वहीं नेवढिया थाना के बासापुर गांव निवासी अरविद दुबे उर्फ गुड्डू (46) मुंबई के कोलाबा में मजदूरी करता था। कोरोना महामारी के चलते कंपनी बंद हो जाने पर शनिवार को अरविंद रिश्तेदारों संग ट्रक से घर के लिए चल पड़ा। रविवार की शाम मध्य प्रदेश के कटनी पहुंचने पर अरविद ट्रक रूकवा कर पानी पीने के लिए उतरा तो अचानक बेसुध होकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग एंबुलेंस से पास के अस्पताल में ले गए। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।  

Comments