जौनपुर : निरन्तर 48 दिनों से भोजन पैकेट वितरित कर रहे हैं समाजसेवी सूरज सोनी
जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने हेतु चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान निरंतर 48 दिनों से सिद्धिविनायक ज्वेलर्स की समूची टीम पूरी तन्मयता से लगी है। सिद्धिविनायक ज्वेलर्स की टीम नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन जरूरतमंदों को पूड़ी सब्जी बिस्कुट पानी मुहैया करा रही है।
सिद्धिविनायक ज्वेलर्स के अधिष्ठाता सूरज सोनी ने बताया कि लॉकडाउन के इस चरण में अन्य महानगरों में रह रहे श्रमिकों कामगारों का अब धैर्य जवाब दे रहा है। बहुतायत संख्या में श्रमिक अपने घर कु ओर पलायन कर रहे हैं। हमारी टीम नगर के हर क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों को भोजन पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं। वृहस्पतिवार को पूड़ी सब्जी बिस्कुट पानी के लगभग 700 पैकेट वितरित किए गए। श्रमिकों जरूरतमंदों की सेवा करके आत्मीय सुख की अनुभूति होती है।


Comments
Post a Comment