जौनपुर : डीएम ने खुलवाए जनपद के 32 निजी नर्सिंग होम व पैथोलॉजी लैब
तहलका 24x7 की खबर "गज़ब है भाई! खोल दी मधुशाला और बंद करी है आरोग्य शाला.. का हुआ असर
जौनपुर।विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
तहलका 24x7 ने जिला प्रशासन के ध्यानाकर्षण के लिए गत 10 मई को "गज़ब है भाई! खोल दी मधुशाला और बंद करी है आरोग्य शाला.. के शीर्षक की एक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के 32 निजी चिकित्सालय एवं पैथोलॉजी लैब के खोलने का निर्णय लिया।
मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में समस्त आईएमए जौनपुर के सदस्यों को इनफेक्शन प्रीवेंशन प्रोटोकॉल के संबंध में एक ट्रेनिंग प्रदान किया गया था। इसके उपरांत पांच चिकित्सालयों को इमरजेंसी चिकित्सा सेवा उपलब्ध करने के लिए अधिकृत किया था। इसके दूसरे चरण में आईएमए जौनपुर के सदस्य के चिकित्सालयों का भौतिक सत्यापन करने के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूर्व में इलाज के लिए अधिकृत किये गए चिकित्सकलयों के अतिरिक्त अन्य 32 चिकित्सालयों को भी इमरजेंसी चिकित्सा सेवा उपलब्ध करने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके अगले चरण में आईएमए जौनपुर के शहर एवं तहसील स्तर के सदस्यों के चिकित्सकलयों का निरीक्षण करने के उपरांत चिकित्सा के लिए अधिकृत किया जाएगा।
इन चिकित्सालयों में एसएस हॉस्पिटल, जीएचके हॉस्पिटल, पारुल डायग्नोस्टिक सेंटर, श्रीकृष्णा न्यूरो एवं मानसिक रोग हॉस्पिटल, दुर्गा सिटी हॉस्पिटल, शिवाय न्यूरो ट्रामा सेंटर, सिद्धार्थ हॉस्पिटल, हरिओम बाल चिकित्सालय, कमला हॉस्पिटल, इंदिरा लाइफ केयर, केजी डायग्नोस्टिक, आशादीप हॉस्पिटल, बाल स्वास्थ्य केंद्र, शिवांगी क्लीनिक, आला हॉस्पिटल, तान्या हॉस्पिटल, त्रिभुवन सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल, नारायण नर्सिंग होम, फ़ैज हॉस्पिटल, तीर्थ राज हॉस्पिटल, नीलकंठ हॉस्पिटल, स्मार्ट डायग्नोस्टिक सेंटर, देवीश्री हॉस्पिटल, लता मेडिकल सेंटर, माँ तारा हॉस्पिटल, कुमार मैटरनिटी एंड सर्जिकल होम, कुमुद नर्सिंग होम, जेडी मेमोरियल हॉस्पिटल, वेद डायग्नोस्टिक सेंटर, ओम साईं बाल चिकित्सालय, श्रद्धा हॉस्पिटल, समर्पित हॉस्पिटल अनुमोदित किए गए हैं।


Comments
Post a Comment