जौनपुर : पुलिसकर्मी व मीडियाकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी, रेंडम सैंपल भी लिये जाएं - डीएम
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया निर्देश, गुरुवार को जिला अस्पताल में सभी की कराई जाए स्क्रीनिंग और सैम्पलिंग
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि जिले में कोरोना वायरस के मरीजों के पाए जाने के बाद जिला प्रशासन गंभीर है। ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसकर्मी व मीडियाकर्मी अपने नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी भी जांच होना आवश्यक है।
डीएम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि गुरुवार सुबह 11 बजे से कोतवाली स्टाफ की व पत्रकारों की थर्मल स्कैनिंग व सेंपलिंग कराये क्योंकि कोतवाली क्षेत्र में फिरोसेपुर, बड़ी मस्जिद और लाल दरवाजा क्षेत्र हॉटस्पॉट रहा है और इस क्षेत्र में कोतवाली के काफी सिपाहियों ने व दरोगा ने ड्यूटियां की है इसको दृष्टिगत रखते हुए निर्णय लिया गया है कि कोतवाली के सभी स्टाफ की थर्मल स्कैनिंग करा दी जाए और कुछ लोगों का रेंडम तरीके से सैंपल भी लेकर के जांच करा लिया जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है कि गुरुवार 30 अप्रैल को इस कार्य को करा लिया जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि पत्रकारों की भी थर्मल स्कैनिंग और सैंपलिंग जरूरी क्योंकि पत्रकार बंधु अपने कार्य के लिए लॉकडाउन में भी अपने कार्य के लिए बाहर निकल रहे हैं और कई लोगों के संपर्क में आ रहे हैं। इसको दृष्टिगत रखते हुए कल 30 अप्रैल को 11 बजे सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध है कि वह जिला अस्पताल में पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग करा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि कुछ पत्रकार साथियों की रैंडम सैपल भी करा लिया जाए। कृपया इसमें सभी सहयोग करें।


Comments
Post a Comment