जौनपुर : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने डीएम को सौपा सुरक्षा किट
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
कोरोना महामारी से निपटने के लिए केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में महामंत्री दिवाकर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को 200 प्राथमिक सुरक्षा किट सहयोगार्थ दिया गया। प्रत्येक सुरक्षा किट में (2 मास्क, एक जोड़ी ग्लब्स, एक हैण्ड सेनेटाइजर, एक डेटॉल साबुन) उपलब्ध था।
वहीं दिवाकर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी को किट देने के उपरांत 200 किट पुलिस विभाग, 150 किट अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), 50 किट कंट्रोल रूम एवं 25 किट ड्रग ऑफिस को दिया गया है। इस दौरान श्याम सिंह, बंशीधर मौर्य, प्रशांत मौर्या, रियाज़ आलम, संजीव कुमार सिंह उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment