जौनपुर : अभिनेता ऋषि कपूर की मौत पर भोजपुरी अभिनेता ने जताया दुख

जौनपुर : अभिनेता ऋषि कपूर की मौत पर भोजपुरी अभिनेता ने जताया दुख


केराकत।
के के वर्मा 
तहलका 24x7
                     क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोचन महादेव निवासी भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ ने जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चिंटू जी के चले जाने से फिल्म जगत में एक स्थान रिक्त हो  गया है। इसकी भरपाई होना नामुमकिन है। उनका अभिनय सीधे लोगों के जेहन में उतरता था। अभिनय के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी थे, जिसे हिन्दुस्तान का हर इंसान हर वर्ग उनको पसंद करता था।


उनके चले जाने से फिल्म जगत में अपूर्णनीय क्षति है। श्री सेठ ने बताया कि उनके पिता स्व सुशील कुमार वर्मा हम लोगो को बताते थे कि ऋषि कपूर की फिल्म "चमेली" की शूटिंग प्राचीन व ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर के इर्द-गिर्द हुई थी। तब हमारे पिता जी आठवीं कक्षा में पढ़ते थे। चन्दन ने बताया ऋषि कपूर की सुपरहिट फिल्में नगीना, मुल्क, दीवाना, अग्निपथ, मेरा नाम जोकर, सागर, सरगम, अमर अकबर एंथोनी सहित कई हिट फिल्में देखी हैं जो आज भी जेहन में जिंदा है।

Comments