जौनपुर : माह-ए-रमज़ान में रोजेदारों को राहत सामग्री उपलब्ध करा रहा है आरएसएस
37 दिनों से जरूरत मंद लोगों की सहायता कर रहा संघ - बृजेश सिंह "प्रिंशू"
जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
कोरोना वायरस को लेकर देश में आये इस महासंकट के समय लगातार 37 वें दिन पूर्व सांसद धनंजय सिंह की टीम योद्धाओं की तरह जुटी हुई है। जिसके तहत गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक संतोष जी एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह "प्रिंशू" के नेतृत्व में रोज की भांति आज भी जौनपुर नगर में रमज़ान माह को देखते हुए जरूरतमन्द मुस्लिम परिवारों के घरों में संकट मोचन की तरह राहत सामग्री पहुंचाकर न सिर्फ उनके भूखे परिजनों के पेट की ज्वाला शांत कर रहे है बल्कि उनके लिए जरूरत की हर वो सामग्री उपलब्ध करा रहे है जिससे उनका परिवार स्वस्थ व खुशहाल रहे।
विधायक बृजेश सिंह "प्रिंशू" ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में पूरे जनपद में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के कार्यकर्ता समर्पण और सेवा भाव से लगातार जुटे हुए है। आगे उन्होंने कहा कि आप लोग लाकडाउन का सही ढंग से पालन करे। अगर कोई महानगरों या गैर प्रांत से आ रहा है, उसकी सूचना तुरंत सम्बंधित थाने पर दे। जिससे उनकी जांच कराई जा सके। सावधानी हेतु बताए गए उपायों का पालन करे। हर स्तर पर सतर्कता जरूरी है। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक संतोष जी, जिला प्रचारक डॉक्टर सुरेश जी, जिला संघ प्रचारक वेद प्रकाश एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश जी नगर सेवा प्रमुख राजीव जी, पूर्व महामंत्री डिग्री कॉलेज नवीन सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र तिवारी, पिंटू, संतोष गुप्ता मुन्ना सहित हर तहसील व ब्लाक में कार्यकर्ता सेवा कार्य मे जुटे हुए है।


Comments
Post a Comment