जौनपुर : आधा दर्जन गोवंश लदा वाहन खुटहन पुलिस ने पकड़ा, पशु तस्कर गिरफ्तार
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलकिछा कोकना गांव में बुधवार की आधी रात को गश्त के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर एक चार पहिया वाहन को रोक उसमें लदी एक गाय सहित आधा दर्जन गोवंश बरामद किया है। वाहन पर बैठे एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि चालक व एक अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
पुलिस के मुताबिक पिलकिछा तिराहे पर हेड कांस्टेबल धनई प्रसाद भारद्वाज और गिरीश यादव गश्त पर थे। तभी बदलापुर की तरफ से एक वाहन आता दिखा। जिसे दूर से ही पुलिस टार्च जलाकर रुकने का संकेत किया। सामने टार्च जलते ही वाहन चालक स्पीड और तेज कर भागने लगा। पुलिस भी उसका पीछा शुरू कर दिया। इसकी सूचना थानाध्यक्ष को मिली तो वे तत्काल हमराहियों संग सामने से घेराव करने लगे। इसी बीच दर्जनों ग्रामीण भी पशु तस्करों के वाहन का पीछा करने लगे। चारो तरफ से खुद को घिरता देख तस्कर वाहन रोक भागने लगे। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक सहित दो तस्कर भागने में सफल रहे। लेकिन गोबरहा गांव निवासी नौशाद अली को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उसका चालान न्यायालय भेज दिया गया। पकड़े गये वाहन को सीज कर पुलिस ने गोवंशो को गोशाला में भेज दिया।


Comments
Post a Comment