सुल्तानपुर : हस्तलिखित पोस्टरों के माध्यम से एनएसएस के छात्र फैला रहे हैं जागरुकता
सुल्तानपुर।
शीलेश बरनवाल
तहलका 24x7
राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र अपने अपने गांव में पोस्टर लगाकर (कोविड 19) से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . एम.पी. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के एनएसएस के छात्र सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए अपने गांव के अनेक घरों के सामने हस्तलिखित पोस्टर लगाकर लोगों को (कोविड 19) से बचाव के तरीके बता रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक मारुत कुमार, मुदित कुमार, परमेंद्र सिंह, सत्यम चौरसिया व साक्षी पाण्डेय आदि ने कई गांवों में (कोविड 19) से बचाव का हस्तलिखित पोस्टर लगाया है। इस कार्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रभात श्रीवास्तव, डॉ विवेक सिंह, डॉ नीतू सिंह व ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि' आदि प्राध्यापक भी दूरभाष व सोशल मीडिया आदि माध्यमों से विद्यार्थियों को लगातार सलाह दे रहे हैं।


Comments
Post a Comment