जौनपुर : विशेष वर्ग के बच्चों को मंदिर में खेलने के लिए मना करना पुजारी को पड़ा भारी

जौनपुर : विशेष वर्ग के बच्चों को मंदिर में खेलने के लिए मना करना पुजारी को पड़ा भारी


40-50 की संख्या में लामबंद लोगों ने लाठी डंडे व धारधार हथियारों से पुजारी पर किया प्राणघातक हमला


पुलिस पीड़ित परिवार पर तहरीर बदलवाने का दबाव बनाते हुए लीपापोती में जुटी





जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
                      एक तरफ जहां आये दिन साधू संतों पुजारियों की हत्या को लेकर पूरे देश में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुजारियों के ऊपर हो रहे प्राणघातक हमले के बाद भी पुलिस पीड़ित के परिजनों को डांट डपट कर मामले को दबाने में जुटी हुई है।



ताजा मामला नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जवंशीपुर गांव है। गांव निवासी बद्री पटेल 50 वर्ष गांव स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा पाठ करने का कार्य करते हैं। आरोप है कि मंगलवार की शाम अन्य समुदाय के बच्चे मंदिर के प्रांगण में खेल रहे थे जिन्हें मना करने से नाराज उक्त समुदाय के लोग लगभग 40-50 की संख्या में लामबंद होकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर देर रात पुजारी के घर पर पहुंच कर पुजारी व उसके परिजनों को लाठी-डंडे व धारधार हथियार से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिस दौरान बद्री पटेल 50वर्ष, महेश पटेल 18 वर्ष व मुन्ना पटेल 20 वर्ष को गंभीर चोटें आई।



वहीं उक्त समुदाय के लोग मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया। जहां गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय बद्री पटेल की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि घटना के पश्चात नेवढ़िया पुलिस को हुए घटना की लिखित तहरीर दी गई। लेकिन पुलिस तहरीर लेने से इंकार कर तहरीर बदलने के लिए दबाव बना रही है। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिजनों को अन्य मारपीट की तहरीर लिखकर देने के लिए दबाव बना रही है। पुलिस पीड़ित पक्ष को ही डांट फटकार लगाकर मामले को रफा-दफा करने में जुटी हुई है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राज नारायण चौरसिया ने बेपरवाह अंदाज में बताया कि मामूली विवाद को लेकर मारपीट हुई है उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments