जौनपुर : बच्चों के खेलने को लेकर उपजे विवाद में जमकर हुई मारपीट
दोनो पक्षों से कुल आठ लोग गम्भीर रूप से घायल, चार जिला चिकित्सालय रेफर
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24x7
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत दो गांवों के बीच बच्चों को खेलने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। उपजे विवाद में सुलझने के बाजय और उलझ गया और बात नहीं बनी। देखते ही देखते दोनो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में कुल आठ घायल हो गए। चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से चार घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र अंतर्गत गांव कलांपुर से सटे गांव मोहम्मदाबाद में दोनों गांव के बच्चे मंगलवार की शाम खेल रहे थे। इसी बीच खेलते-खेलते दोनों गांवों के बच्चों में आपस मे कहासुनी शुरू हो गयी। बच्चों ने विवाद की जानकारी परिजनों को बताया। जिससे बात बिगड़ गई और देखते-ही-देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी।
जमकर हुई मारपीट में मोहम्मदाबाद निवासी एक पक्ष से प्यारी देवी (40) पत्नी पाछू, आज़ाद (17) पुत्र पाछू राम, पांचू राम (42) पुत्र कतवारू राम, नितिन (15) पुत्र पाँचू, सौरभ (16) पाँचू वहीं कलापुर निवासी दूसरा पक्ष सुनील राजभर (21) पुत्र विजय, मुन्नालाल पुत्र (19) पुत्र प्यारेलाल व सरवन कुमार (18) रामहरख घायल हो गए। सभी घायलों को घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी लाया गया। गम्भीर रूप से घायल प्यारी देवी, आज़ाद प्रजापति, पांचू राम व सरवन कुमार को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।



Comments
Post a Comment