जौनपुर : जशी ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान में बनाईं पेंटिंग, दिल से किया सैल्यूट

जौनपुर : जशी ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान में बनाईं पेंटिंग, दिल से किया सैल्यूट 


जलालपुर।
स्वतंत्र सेठ
तहलका 24x7
                वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए कोरोना योद्धा अपने जीवन की परवाह न करते हुए अनवरत अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी एवं पुलिसकर्मी जैसे कोरोना योद्धा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में इस वैश्विक आपदा से लड़कर हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। इन कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना भारत के हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य बनता है।


कोरोना योद्धाओं के सम्मान की श्रृंखला में त्रिलोचन बाजार के व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग वर्मा की आत्मजा जशी सोनी ने कोरोना योद्धाओं  सफाईकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी व पुलिसकर्मी के सम्मान में एक अद्भुत पेंटिंग बनाकर उन्हें दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है। देश के कर्मवीरों के प्रति जशी के शुभेच्छा भरे पेंटिंग की नगरवासी भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

Comments