जौनपुर : महाराष्ट्र से पैदल आ रहें सैकड़ों मजदूर, विधायक लीना तिवारी की मदद से बस द्वारा पहुँचेगें मड़ियाहूँ
जौनपुर : महाराष्ट्र से पैदल आ रहें सैकड़ों मजदूर, विधायक लीना तिवारी की मदद से बस द्वारा पहुँचेगें मड़ियाहूँ
मड़ियाहूँ।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24x7
लॉक डाउन होने पर राज्य से लेकर जिले तक सील कर दिये गये सारे साधन बंद कर दिए गये जिन मजदूरों को सड़क पर छोड़ दिया वो अब कहां जाये। न तो सिर छुपाने की जगह और न ही पेट भरने का एक निवाला ! कोरोना वायरस और भूख से लोग बहुत अधिक परेशान हैं इसलिए सारे मजदूरों ने ठाना कि अब उनको शहर को छोड़कर अपने गांव ही जाना होगा और लोगों ने तय किया पैदल चलना।
महाराष्ट्र से पैदल आ रहें भूख से बिलखते मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र के विजय पटेल, वीरेंद्र पटेल, विनोद पटेल, सुनील पटेल, राजेश पटेल, विक्रम पटेल समेत मड़ियाहू क्षेत्र के 70 सें अधिक लोग यूपी सीमा के जनपद ललितपुर के गौना गाँव में फंसे हैं। इन इलाकों में फंसे मजदूरों का विधायक डॉ. लीना तिवारी ने भरपूर सहयोग किया। विधायक लीना तिवारी के पास कई मजदूरों के फोन आया कि आपके विधानसभा क्षेत्र 70 से अधिक लोग ललितपुर के गौना गाँव में बुरी तरह सें फंसे हुये है। यहाँ पर न तो खाने की ब्यवस्था है और न ही सिर छिपाने की व्यवस्था है। मजदूरो ने बताया कि दो दिनों सें भूखे प्यासे है, विधायक किसी तरह अपने घर क्षेत्र बुलाने कि कृपा करें। विधायक ने ललितपुर सासंद अनुराग शर्मा से बात कर मजदूरो की मदद के लिये अनुरोध किया। सासंद नें आश्वासन देकर भरपूर मदद किया उन्होंने सभी मजदूरो कों ललितपुर डिपो की बसो सें मड़ियाहू के लिये रवाना करा दिया।


Comments
Post a Comment