जौनपुर : दर्जनों प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें किया गया क्वारंटीन
नगर का आदर्श भारती विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय बना नया शेल्टर होम
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24x7
कोविड-19 महामारी के चलते रोज़ी-रोटी के सिलसिले में गैर प्रदेशों में रहने वालों मज़दूर किसी तरह अपने गांव पहुँचने के बाद सूचना पाकर पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारन्टीन कर दिया गया। जिसके लिए कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित आदर्श भारती विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय को नया शेल्टर होम बना गया है। जिसमें आने वाले प्रवासी मज़दूरों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद क्वारन्टीन किया जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के चिकित्साधिकारी डॉ मसूद खान ने स्वास्थ्य टीम के साथ शेल्टर होम पहुँच कर सभी कामगारों प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया किसी प्रवासी मजदूर में किसी तरह का प्रारंभिक लक्षण नहीं पाए जाने के बाद सभी को क्वारन्टीन कर दिया गया है। जाँच के बाद बताया कि अन्य प्रदेशों से आ रहे मज़दूरों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद क्वारन्टीन किया जा रहा है। जिसमें अभी तक कुल 41 लोगों को 14 दिन के लिए क्वारन्टीन किया जा चुका है। और जितने भी इस तरह के लोग आ रहे है उनको क्वारन्टीन किया जाएगा। जिनके खाने - पीने का बंदोबस्त उप जिलाधिकारी राजेश वर्मा के निर्देशानुसार उक्त महाविद्यालय में अस्थाई रसोई की व्यवस्था की गई है जिससे क्वारन्टीन हुए लोगों को समय-समय पर भोजन व स्वास्थ्य परीक्षण करके देख भाल की जाएगी।


Comments
Post a Comment