आजमगढ़ : मानवता ! भूखी प्यासी विप्क्षित महिला को भाजपा नेता ने खिलाया खाना
मेंहनगर।
राकेश चतुर्वेदी
तहलका 24x7
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा गौरा स्थित विद्युत सब-स्टेशन के समीप सड़क किनारे भूख-प्यास से बिलबिलाती 50 वर्षीय विक्षिप्त महिला की सूचना ग्रामीणों ने भाजपा पूर्व जिला मंत्री अरविंद सिंह को दिया। सूचना मिलते ही श्री सिंह मौके पर पहुंच कर विक्षिप्त महिला का कुशलक्षेम पूछा।
भाजपा नेता ने महिला से खाना व पानी का इशारा किया तो पानी मांगी जिसे देखकर उन्होंने तत्काल एक बोतल पानी व खाना कि व्यवस्था कराया गया। जिसे खाते ही उसके चेहरे पर मुस्कान सी विखरने लगी। इसके बावजूद साथ ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस, कन्ट्रोल रुम समेत स्वास्थ्य विभाग को दिया। भाजपा नेता के इस कार्य को देखकर स्थानीय लोगों ने सराहना किया। महिला कई दिनों से क्षेत्र में भटक रही है।इस मौके पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला मंत्री भाजपा नेता रणबीर सिंह पप्पू उपस्थित रहे। इसी क्रम में भाजपा नेता नगर पंचायत लाजपत नगर पहुचें जहा कोरोना जैसी महामारी से निबटने के लिए गरीब असहाय, मजदूर तथा जरूरत मंद लोगों को अनूप मोदन वाल के सहयोग से राशन सामग्री वितरित किया गया। इस मौके पर मनोनीत सभासद सुधीर राय, शशिकान्त सेठ, सत्तम गुप्ता, कंन्हैया सेठ आदि लोग मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment