जौनपुर : कोरोना जैसी महामारी से लड़ने की नसीहत दे रहा है रविंद्र सिंह "ज्योति" का जन जागरण गीत - डीएम

जौनपुर : कोरोना जैसी महामारी से लड़ने की नसीहत दे रहा है रविंद्र सिंह "ज्योति" का जन जागरण  गीत - डीएम


लॉकडाउन जन जागरण गीत एलबम का जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने किया लोकार्पण


गायक रविन्द्र सिंह ज्योति समेत सीडीओ, एडीएम और सीआरओ की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट में हुआ लोकार्पण 


जौनपुर।
आर के सिंह
तहलका 24x7
              सदी की कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी गायक रवीन्द्र सिंह "ज्योति" के लाकडाउन जनजागरण गीत का लोकार्पण जिलाधिकारी  दिनेश कुमार सिंह  ने किया। इस मौके पर उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) रामप्रकाश और मुख्य राजस्व अधिकारी  सुनील कुमार वर्मा समेत कई अधिकारियों ने जन जागरण गीत की रिकार्डिंग को सुना और सराहना किया।  



इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में रविंद्र सिंह ज्योति के जन जागरण गीत में जहां फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाते हुए चौराहे बाजी न करने की सलाह दी गई है। वहीं दुकान पर सामान खरीदते समय बरती जा रही सावधानी के बारे में चित्रण किया गया है। इस गीत के अंत में लोगों को निराश ना हो कर सकारात्मक ऊर्जा के साथ कोरोना से  लड़ाई लड़ने की नसीहत दी गई है। इस गीत की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। 



लोकार्पण के मौके पर जनजागरण गीत के गायक रवीन्द्र सिंह "ज्योति" और संगीतकार जिग्नेश मौर्य "भ्रमर" भी उपस्थित रहे। गीतकार जेडी बहादुर और मृत्युंजय सिंह सिप्पी द्वारा लिखे गए इस गीत के बारे में  श्री ज्योति ने पत्रकारों को बताया कि इस जन जागरण गीत में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के सभी नियम और कानून को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। साथ में लोगों को थोड़ा सा मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया और साथ में उन्होंने यह भी बताया कि यह जन जागरण  गीत जिला प्रशासन जौनपुर की प्रेरणा से बनाया गया है। 



यह लाकडाउन जन जागरण गीत यूट्यूब पर माई ट्रैक्स चैनेल पर लोग बहुत पसंद कर रहे हैं बहुत जल्द ही इसका वीडियो भी लोगों को देखने को मिलेगा। जिलाधिकारी जौनपुर ने उपस्थित अधिकारियों को ये निर्देश दिया कि इसे प्रचार वाहनों और अन्य तरीकों से लोगों के बीच में बजा कर जागरुक किया जाए। अंत में जिलाधिकारी  ने गायक कलाकार रविंद्र सिंह "ज्योति" और उनकी टीम को इस गीत की सुंदर प्रस्तुति के लिए सराहना भी की।

Comments