जौनपुर : लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 9 लोग गिरफ्तार, 72 वाहनों का चालान, 4500 रुपया वसूला गया सम्मन शुल्क
जौनपुर : लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 9 लोग गिरफ्तार, 72 वाहनों का चालान, 4500 रुपया वसूला गया सम्मन शुल्क
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने व उनके विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश के क्रम में पुलिस द्वारा गुरुवार को 61 बैरियर पर 902 वाहनों को चेक किया गया। जिसमें 72 वाहनों का चालान कर 4500 रुपया सम्मन शुल्क वसूला गया। लॉकडाउन का उलंघन करने पर 9 लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वो अपने थाना क्षेत्रों में राज्य मार्ग व लिंक मार्गों पर निरन्तर पेट्रोलिंग करते हुए लाउडहेलर के माध्यम से जनता को इस सम्बन्ध में जागरूक करते हुए घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद के मूल निवासी जो विदेश से आये है उनका सत्यापन कराया जा रहा है तथा उनको सेल्फ आइसोलेशन में रहने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।जनपद में 7 रैन बसेरा बनाकर बाहर से आने वाले व्यक्तियों को क्वारेनटाइन में रखा जा रहा है।साथ ही आवश्यकता के अनुसार यू0पी0-112 पर भोजन की मांग की सूचना पर पीआरवी मोबाइल वैन के द्वारा “पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक के माध्यम से भोजन की आपूर्ति करायी जा रही है।

Comments
Post a Comment