जौनपुर : डाल काटने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में 6 गम्भीर रूप घायल

जौनपुर : डाल काटने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में 6 गम्भीर रूप घायल


जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
                   मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सवैया गांव मे डाल काटने के विवाद मे हुई मारपीट मे छ: लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।


बुधवार की दोपहर सवैया गांव मे पेड़ की डाल काटने के लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये।जिसमें एक पक्ष से अवधेश यादव 28 वर्ष, कमलेश यादव 33 वर्ष, जयदेवी 30 वर्ष, दूसरे पक्ष से हरिश्चन्द्र यादव 38 वर्ष, उमेश यादव 26 वर्ष, नवनीत यादव 30 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसमें अवधेश यादव के सिर मे गंभीर चोट लगने के कारण हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। अवधेश यादव की हालत गम्भीर होने पर बीएचयू मे भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मामले मे एनसीआर दर्ज कर किया है। दोनों पक्षों से तहरीर दी गई है मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments