जौनपुर : कुदरत का कहर ! एक ही परिवार के 4 लोग व एक मजदूर को काल ने बनाया अपना निवाला
नींव खोदते समय ढही पड़ोसी की दीवार, मजदूर सहित 4 लोग मलबे में दबकर हुए थे गम्भीर रूप से घायल
इलाज के दौरान दो ने दोड़ा दम, अपने दो रिश्तेदारों के साथ घायल महिला की इलाज के लिए जाते समय सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत
![]() |
| घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक ग्रामीण |
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में बुधवार को कुदरत ने एक परिवार पर ऐसा कहर बरपाया कि सुनने वाले रोंगटे खड़े हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी तथा एक मजदूर भी काल के गाल में समा गया। एक साथ पांच मौते होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।
बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव के निवासी नन्हकू सरोज के परिवार के लोग मकान बनवाने के लिए नींव की खुदाई करा रहे थे। इसी बीच पड़ोसी की दीवार गिर गयी। जिसके मलबे में दबने से अखिलेश, पकंज बिन्द और कपूरा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसमें अखिलेश व पंकज की हालत नाजुक देखते हुए उसे बोलेरो गाड़ी से भदोही भेज दिया गया। जबकि कपूरा देवी को लक्ष्मीशंकर व उषा देवी बाइक से लेकर हास्पिटल जा रहे थे रास्ते विपरित दिशा से खाद्यान्न लादकर आ रही पिकअप से जोरदार भिडन्त हो गयी। इस वारदात में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं दूसरी तरफ भदोही में इलाज के दौरान अखिलेश व पंकज ने भी दम तोड़ दिया।
गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके मातम पसर गया है। इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही सीओ मड़ियाहूं व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद से ही शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। गांव में हुए इस वज्रपात से पूरा गांव मातम में बदल गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि पड़ोसी की मकान के बगल में ही लोग नींव खोद रहे थे जिसके दौरान दीवाल गिरने से एक मजदूर एक लड़का उसकी मां घायल हो गए थे घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया था जबकि महिला अपने 2 रिश्तेदारों के साथ बाइक से जा रही थी कि रास्ते में पिकअप का टायर फटने से असंतुलित होकर पिकअप इन से टकरा गई जहां रास्ते में इन तीनों की मौत हो गई है सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




Comments
Post a Comment