जौनपुर : जिले का पांचवा व्यक्ति भी कोरोना वायरस से हुआ मुक्त, गुरुवार को आई 39 रिपोर्टों में सभी है नेगेटिव - डीएम

जौनपुर : जिले का पांचवा व्यक्ति भी कोरोना वायरस से हुआ मुक्त, गुरुवार को आई 39 रिपोर्टों में सभी है नेगेटिव - डीएम


जनपद में 872 संदिग्ध लोगों के लिए गए थे नमूने, 731 का आ चुका हैं रिजल्ट, 141 नमूनों का रिजल्ट आना है शेष


किसानों, पत्रकारों और पुलिसकर्मियों की भी कराई गई सैम्पलिंग और थर्मल स्क्रीनिंग


जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
                      जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि 39 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है जो कि सभी नेगेटिव है। गत 28 अप्रैल को  तीन लोगों का पॉजिटिव आया था। जिसमें दो करनपुर गांव बदलापुर तहसील के हैं तथा एक ओईना गांव केराकत तहसील का है। आज 79 अन्य संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं तथा अब तक जनपद में ऐसे  872 लोगों को चिन्हित किया गया जो संदिग्ध थे जिनमें कोरोना जैसे लक्षण थे। गुरुवार  को प्रातः 3 बजे से 7 बजे तक मंडी समिति में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व अन्य डॉक्टरों की टीम ने मंडी में आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की लगभग 6450 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं पाया गया जिसमें कोरोना जैसे कोई लक्षण हो और उसका टेंपरेचर बढ़ा हुआ हो।


परसों तीन केमिस्ट की दुकानों के मालिकों के व कर्मचारियों के तथा 15 सब्जी वालों के भी रैंडम तरीके से सैंपल लिए गए। मड़ियाहूं शेल्टर होम में मुंबई से आए हुए 38 लोगों के सैंपल भी लिए गए थे। इन सब के रिजल्ट गुरुवार को आ गए हैं और सभी के रिजल्ट नेगेटिव हैं। आज तक 731 सैंपल के रिजल्ट आ चुके हैं। अब 141 लोगों के नमूनों की जांच हो कर के आना शेष है। जिसमें आज के 79 शामिल है। कोरोना वायरस से संक्रमित  चल रहा जिले का पांचवां व्यक्ति शाने आलम भी गुरुवार को  ठीक हो गया है उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक आठ मरीजों  में से पांच ठीक हो चके है। अब मात्र तीन जो बुधवार को  पॉजिटिव आये थे वही अस्पताल में भर्ती है उनका इलाज चल रहा है।



शाने आलम जो 15 अप्रैल को पॉजिटिव आया था अब ठीक हो गया है। उसके पिछले दो सैमपल नेगेटिव आ गए हैं।शनिवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अब केवल करनपुर गांव के 2 लोग और ओईना गांव का एक जो बुधवार को पॉजिटिव आए थे उनका इलाज जिला अस्पताल बनारस में चल रहा है। जिलाधिकारी डी के सिंह ने लोगो से अपील किया है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है केवल सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को स्पर्श ना करें। फिजिकल डिस्टेंस एवं लाकडाऊन के नियमों का पालन करें।

Comments