जौनपुर : विदेश से आये बीस लोगों को एकांतवास की चेतावनी

जौनपुर : विदेश से आये बीस लोगों को एकांतवास की चेतावनी 


खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24x7 
                      क्षेत्र के कई गांवों मे विदेश से अपने वतन वापस आकर रह रहे बीस नागरिकों की जानकारी होते ही सीएससी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजेश रावत, बीडीओ गौर्वेन्द्र सिंह पूरी टीम के साथ उनके घर पहुंच उन्हें कम से कम 14 दिनों तक परिवार व अन्य लोगों से दूर एकांत में रहने की हिदायत दिया। उनके स्वजनों को भी चेताया गया कि इस दौरान वे खुद दूरी बनाकर रहेगे। 

बाहर से आये लोगो की करायी जा रही पड़ताल में क्षेत्र के इमामपुर, कपसिया, बद्दोपुर, शेरपुर, जमालुद्दीनपुर गांवो के 20 लोगों का एक पखवाड़ा के भीतर सउदी अरब, मदीना और दुबई से आने की जानकारी होते ही प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। गांव पहुंची चिकित्सकों की टीम ने दूसरे देश से वतन आये सभी लोगों की लक्षण के आधार पर प्रारंभिक जांच किया। किसी मे भी खांसी, सर्दी, जुखाम, बुखार आदि नहीं पाये गए। एहतियात के तौर पर अभी उन्हें पन्द्रह दिनो तक लोगों से दूर रहने की चेतावनी दी गई। बीडीओ ने कहा कि इस दौरान यदि कोई भीड़ भाड़ या बाहर घूमते और लोगों से मिलते जुलते पाये गये तो उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Comments