जौनपुर : आपका निवाला तभी जायज़ है जब आपके आसपड़ोस में कोई भूखा न हो - जेसी एख़लाक खान
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
आपका खाया निवाला तभी जायज़ है जब आपके आसपड़ोस में कोई भी भूखा न रहे उक्त बातें साथी पत्रकार अमर उजाला के तहसील प्रतिनिधि व जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष एख़लाक खान ने बुधवार की सांय मास्क वितरण समेत समाचार संकलन के दौरान साझा किया। बुधवार की सांय नगर के आजमगढ़ मार्ग पर मास्क वितरण के साथ साथ समाचार संकलन के दौरान एक परिवार मिला जो लखनऊ से अपने घर मऊ जाने के लिए पैदल ही निकल पड़ा था। जिनकी दशा देख सभी भावुक हो गये। तभी ज़ेहन में आया कि ऐसे बहुत से परिवार अपने नगर में ही होगें जिन्हें इस लॉकडाउन से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा होगा। बस्स.. फिर क्या अपनी टीम व सहयोगियों के साथ कमर कस ली इस विकट परिस्थिति में राहत पहुंचाने के लिए...
शाहगंज नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष व हिंदी दैनिक अमर उजाला के तहसील प्रतिनिधि जेसी एख़लाक खान ने अपना मर्म अपनी टीम एवं साथियों से साझा किया। उनकी जेसीआई शाहगंज संस्कार टीम ने गरीबों के भोजन के लिए प्रयासरत हैं। वह भी बगैर पोस्टर फ़ोटो बैनर के लेकिन दिल से, जज़्बात से , भावनाओ से...
वहीं जेसी अध्यक्ष व पत्रकार एख़लाक खान ने सभी से आग्रह किया है कि इस कोरोना महामारी को पराजित करने के लिए आह्वानित लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन करें। घर पर रहें संक्रमण से बचें और सुरक्षित रहें। आप घरों से बाहर ना निकले हमारी टीम प्रशासन से अनुमति लेकर आपकी मदद उन जरूरतमंदों तक पहुंचाने के कटिबद्ध है। इस बीच सभी नगर वासियों, देशवासियों से अपील करते है जेसीआई शाहगंज संस्कार के साथ मिलकर मदद करना चाहते हैं तो 8004192800 पर संपर्क करें।


Comments
Post a Comment