जौनपुर : थानाध्यक्ष खुटहन ने बंजारों में वितरीत किया भोजन सामग्री

जौनपुर : थानाध्यक्ष खुटहन ने बंजारों में वितरीत किया भोजन सामग्री 


खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24x7
                सम्पूर्ण लॉकडाउन के बीच थानाध्यक्ष खुटहन जगदीश कुशवाहा की करुणा व दरियादिली की चर्चा एक बार फिर से आम आदमी में सुर्खियां बटोर रही है। गुरुवार को उन्होंने इमामपुर गॉव के सोनार की बाग में बंजारों की बस्ती एवं गौसपुर दरगाह पर जियारत करने आये श्रद्धालुओं व मांग कर खाने वालो के बीच पहुंचकर सभी को आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले, सब्जी व मिठाई दी। जिसे पाकर भूखे प्यासे बच्चे, नौजवानों व बुजर्गों खुशी से झूम उठे। 

थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि इमामपुर गॉव के सुनार की बाग में कबाड़ बीनने वाले जलील, पांचू व नन्हे बंजारे का परिवार डेरा डालकर पांच वर्ष से रह रहे है। लोगों से मांगकर व कबाड़ बीनकर वे लोग अपना जीव यापन करते हैं। इन लोगों के पास लगभग एक दर्जन बच्चे हैं। सूचना मिली कि वे लोग लॉकडाउन की वजह से खाने पीने के मामले में परेशानी में है। इसलिए उनको आटा, चावल, दाल, सब्जी, तेल, मसाला व मिठाई दिया गया। जिससे उनकी भोजन की समस्या दूर हो सके। इसी तरह गौसपीर दरगाह पर वर्षों से मांगकर भोजन करने वाले मजीद, सोहेल, अफसाना सहित दर्जनभर लोगों में दाल, चावल, सब्जी, तेल, मसाला व आटा वितरित किया गया। श्री कुशवाहा कहा कि भूख से किसी को मरने नहीं दिया जाएगा। हर रोज यह व्यवस्था जारी रहेगी। उन्होंने सामाजिक संगठनों व आसपास के परिवार के लोगो से भी आह्वान किया कि वे इन जरूरतमन्दों की मदद के लिए आगे आये। जिससे कोई भी इंसान भूखा न सोने पाये।

Comments