जौनपुर : हफ्ता बीतने को लेकिन नहीं हो रही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी

जौनपुर : हफ्ता बीतने को लेकिन नहीं हो रही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी


चंदवक थानाक्षेत्र के गोबरा गाँव में मारपीट में घायल युवक की शनिवार को हुई थी मौत, पुलिस बेखबर


जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                 मारपीट में घायल युवक की मौत को हफ्ता बीतने जा रहा है, परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की बाट जोह रहे, आरोपी खुलेआम मौज कर रहे और पुलिस हाथ पर हाथ रखे तमाशा देख रही है। अनाथ हो चुके तीन मासूमों और उनकी विधवा मां की आंखें पथरा गई हैं लेकिन पुलिस हर बार की तरह बेखबर और लापरवाह बनी हुई है। 

मामला चंदवक थाना क्षेत्र का है जहां के गोबरा गाँव में बीते 14 फरवरी को दो पक्षों में पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ और मामला कहासुनी के बाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में बुरी तरह घायल राजदेव राम की पखवाड़े भर बाद बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों विनोद, तहसीलदार, नरमा, इमिरता व विमला के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तब से लगातार परिजन गिरफ्तारी के लिए गुहार लगा रहे हैं लेकिन पुलिस शांत बैठी हुई है। आलम ये है कि आरोपी सीना तानकर खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस बेखबर है। 

परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन से ही पुलिस का रवैया टालमटोल और पक्षपातपूर्ण रहा है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद दिन ब दिन कम होती जा रही है।

Comments