जौनपुर : समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह लॉकडाउन के दौरान असहायों और गरीबों को देंगे मुफ्त भोजन
संवेदनशील जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी ने लिया निर्णय
अधिक जानकारी के लिए शिवा सिंह से मोबाइल नंबर 8765450555 पर कर सकते हैं सम्पर्क
जौनपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24x7
लॉकडाउन के दौरान जौनपुर में कोई भी गरीब भूखा न रहे इस बात को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। संवेदनशील और कर्मठ जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी और समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने "लॉकडाउन" के दौरान असहायों और गरीबों को मुफ्त भोजन देने की घोषणा की है। ट्रस्ट के लोग घर घर जाकर भोजन का पैकेट देंगे।
मुबई के प्रमुख उद्योगपति और समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि इस समय पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी की चपेट में है। देश की जनता की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 21 दिन के लॉकडाउन का आह्वान किया है। इसका पालन करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि जौनपुर मेरी मातृभूमि है इस संकट की घड़ी में मैं अगर जिले के असहायों और गरीबों के किसी काम आ सका तो मेरा सौभाग्य होगा। पहली बार जौनपुर जिले को दिनेश कुमार सिंह के रुप में ऐसे जिलाधिकारी मिले हैं जो 24 घंटे जनता की भलाई के बारे में सोचते हैं ऐसे में हम सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है कि ऐसे कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ जिलाधिकारी का पूर्ण सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि अब जनपद में कोई भी गरीब भूखा नहीं सोने पायेगा। इतना ही नहीं भविष्य में जिला प्रशासन और भी जो सहयोग चाहेगा हम करने को तैयार हैं। अधिक जानकारी के लिए शिवा सिंह से मोबाइल नंबर 8765450555 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment