जौनपुर : यह विपरीत समय व्यवसाय का नहीं बल्कि जनसेवा का है - अनुराग वर्मा
उचित मूल्य पर ही आपूर्ति के लिए त्रिलोचन महादेव के समस्त व्यापारी बंधुओं से विशेष आग्रह
जलालपुर।
स्वतंत्र सेठ
तहलका 24x7
उद्योग व्यापार मंडल के त्रिलोचन बाजार अध्यक्ष अनुराग कुमार वर्मा ने सभी सम्मानित व्यापारी बंधुओं से निवेदन है कि इस आपात दुख की घड़ी में किराना, सब्जी, दूध व मेडिकल इत्यादि सामग्री की आपूर्ति जारी रखे। और विक्रय करने का खास ध्यान रखे। ऐसी आपात स्थिति में जनसेवा करते हुए उचित दाम में बेचने का कष्ट करें। यह समय व्यवसाय का नही बल्कि जनसेवा का है।
क्षेत्र एवं बाजार के कुछ नागरिकों द्वारा यह शिकायत मिल रही है कि कुछ व्यापारी उचित दाम से भी ज्यादा पैसा ले रहे हैं, ऐसे व्यापारियों से मैं निवेदन एवं प्रार्थना करते हुए अपनी बात रखना चाहता हूं कि अपने सामान का दाम उचित रेट से लें क्योंकि आज स्थिति काफी मोड़ ले ली है ऐसे में हमें और आपको क्षेत्र वालों के साथ सही ढंग से पेश आने की जरूरत है इससे बड़ी भक्ति दुनिया में और क्या हो सकता है?

Comments
Post a Comment