जौनपुर : हवन यज्ञ एवं भंडारा के साथ मानस कथा का समापन
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
क्षेत्र अंतर्गत पटैला बाजार स्थित बांन्हदैत्य मंदिर पर चल रहे पांच दिवसीय मानस कथा का समापन विश्व कल्याणार्थम रुद्र महायज्ञ व भंडारा के साथ किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञाचार्य पंडित वशिष्ठ चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ को पूर्ण कराया।
यज्ञ की महत्ता बताते हुए कथा वाचक पंडित राहुल पांडेय परासर महराज ने कहा कि यज्ञ में आहुति किए जाने वाला शाकला देवताओं का आहार होता है। इससे यज्ञ करने तथा कराने वाला दोनों ईश्वर के कृपापात्र हो जाते है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करना एक साथ कई तीर्थो के बराबर फलदायी होता है। इसके अलावा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इससे बहुत लाभ है। यज्ञ से उठने वाला धुआं वायुमंडल में जहां तक जाता है। वहां आक्सीजन की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है। इससे जीवो में रोगरोधी क्षमता के विकास के साथ साथ वातावरण भी स्वच्छ होता है।
इस मौके पर हरीलाल यादव, बाबा राजनाथ, खेताऊ देवी, डॉ. शिवांगी यादव, अजय शास्त्री, शिवकुमार, राकेश मिश्र आदि ने यज्ञ में आहुति अर्पित किया। आयोजक मुख्य यजमान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.सूर्यभान यादव ने आगन्तुकों का स्वागत व आभार प्रकट किया।

Comments
Post a Comment