जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने किया रोशनी के पहरेदारों का सम्मान
"सैल्यूट टू साइलेंट वर्कर" के तहत बिजलीकर्मियों और लाइनमैन का किया सम्मान
शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24x7
जेसीआई शाहगंज सिटी ने "सैल्यूट टू साइलेंट वर्कर्स" अभियान के तहत लाइनमैन और बिजली कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर के उन आठ बिजलीकर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जो खंभे पर चढ़कर पावर सप्लाई को दुरुस्त रखते हैं।
संस्था अध्यक्ष जेसी सौरभ सेठ ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा बगैर किसी सम्मान के समाज को बेहद जरूरी सेवाएं देने वाले तबके की हौसला आफजाई के लिए पूरे देश में "सैल्यूट टू साइलेंट वर्कर्स" अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में संस्था ने अपनी जान को खतरे में डालकर खंभे पर चढ़कर पावर सप्लाई दुरुस्त करने वाले बिजलीकर्मियों को सम्मानित करने का कार्य किया। घासमण्डी चौराहे पर अयोजित समारोह में आठ लाइनमैन हरिश्चन्द्र जायसवाल, शाह मोहम्मद, जुल्फिकार अहमद, रुस्तम, इमरान, दलसिंगार राजभर, राजू यादव और राजेश सोनकर को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष जेसी रमेश गुप्ता ने कहा कि चुपचाप, बगैर किसी आभार के समाज को सेवाएं देने वाले वर्ग को सम्मानित करने का कार्य बेहद सराहनीय है और संस्था इसके लिए बधाई की पात्र है।
इस मौके पर माइसेम सीमेंट के सहायक प्रबंधक अतुल कृष्ण वर्मा ने बिजलीकर्मियों को सावधानी पूर्वक कार्य करने की सलाह दी। अंत में कार्यक्रम संयोजक जेसी देवी प्रसाद चौरसिया "मन्टू" ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान माइसेम सीमेंट से संतोष चौबे, पूर्व अध्यक्ष जेसी दीपक जायसवाल, जेसी निर्भय जायसवाल, जेसी वीरेंद्र जायसवाल, जेसी रंजीत साहू, जेसी अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment