जौनपुर : लॉकडाउन इफेक्ट ! समाज के अंतिम पायदान के लोगों का मर्म एसडीएम व सीओ ने समझा

जौनपुर : लॉकडाउन इफेक्ट ! समाज के अंतिम पायदान के लोगों का मर्म एसडीएम व सीओ ने समझा


एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में वितरित किया गया भूख से जूझते गरीबों को भोजन, हुई चहुंओर प्रशंसा



शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                    वैश्विक महामारी कोरोना को परास्त करने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन से सबसे ज्यादा समाज के अंतिम पायदान के लोग प्रभावित हुए हैं। रोज कमाकर खाने वालों के समक्ष 21 दिनों का लॉकडाउन बड़ी विपदा के समान है। इन गरीब असहायों के मर्म को मिटाने के लिए एसडीएम व सीओ ने भोजन का पैकेट वितरित कर अपने नेक दिल होने का परिचय दिया है। जिसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है। 

बुधवार की देर शाम प्रशासन का मानवीय चेहरा भी सामने आया जब खुद एसडीएम   राजेश कुमार वर्मा, सीओ जितेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में नगर के फैज़ाबाद रोड स्थित दादर पुल के नीचे खानाबदोश की ज़िंदगी जीने वाले गरीबो के बीच पहुंचे और भोजन का पैकेट वितरित करते हुए आश्वस्त किया कि किसी को भी किसी तरह की परेशानी नही होने दी जाएगी। ऐसे मुश्किल घड़ी में सरकार और प्रशासन हर नागरिक के साथ है।

इस वैश्विक आपदा को परास्त करने के लिए आह्वानित लॉकडाउन से समाज के अंतिम पायदान के लोगों सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। नगर के फैज़ाबाद रोड स्थित दादर पुल के नीचे दर्जनों टाट और पर्दे के सहारे काफी लोग रहते है जो दिनभर कूड़ा कचरा चुनकर किसी तरह अपना गुज़र बसर करते है। लॉकडाउन इफेक्ट के चलते इनके सामने भूख से लड़ने की गम्भीर समस्या आन खड़ी हुई। जिसे प्रशासन ने गम्भीरता से लिया जिसकी लोगों ने खूब प्रशंसा किया।

Comments