जौनपुर : पालतू बेजुबानों के साथ साथ छुट्टा जानवरों का भी रखें ध्यान - डॉ आलोक सिंह पालीवाल

जौनपुर : पालतू बेजुबानों के साथ साथ छुट्टा जानवरों का भी रखें ध्यान - डॉ आलोक सिंह पालीवाल


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                       वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को मात देने के लिए चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान अपने आस पड़ोस में छुट्टा घूम रहे बेजुबानों का भी विशेष ध्यान रखें। लॉकडाउन के दौरान लोग अपने आस पड़ोस में गरीब असहायों के खान-पान व चिकित्सा का ध्यान तो रख रहे हैं वहीं छुट्टा घूम रहे बेजुबानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है आम दिनों में ये बेजुबान घूम टहल कर अपना पेट भर लेते थे लेकिन इस आपदा में उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है इसलिए इस विकट समय में बेजुबानों का विशेष ध्यान रखें उक्त बातें अढ़नपुर पशु चिकित्सालय में तैनात "बेजुबानों के मसीहा" जैसे अलंकारों से सुसज्जित डॉ आलोक सिंह पालीवाल ने कही है।


शुक्रवार की अपराह्न सिंधाई ग्राम प्रधान रेनू सिंह ने डॉ पालीवाल जी को अवगत कराया कि गौशाला में एक गौवंश की हालत नाजुक है तो सूचना मिलते ही डॉ आलोक सिंह पालीवाल फौरन गौशाला पहुंच कर गौवंश का इलाज किया। वहीं डॉ पालीवाल ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में आपातकाल में ही घर से बाहर निकलें लेकिन अपने आस पड़ोस में बेजुबानों के खान-पान भी विशेष ध्यान रखें। आम दिनों में ये बेजुबान घूम टहल कर अपना पेट भर लेते थे लेकिन इस आपदा में उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है इसलिए इस विकट समय में बेजुबानों का विशेष ध्यान रखें। डॉ पालीवाल ने बताया कि इस समय मैं सेंट थॉमस रोड स्थित अपने आवास पर ही बेजुबानों की चिकित्सकीय सेवा कर रहा हूं।




Comments