नई दिल्ली : लॉकडाउन के बीच फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! रामानंद सागर की रामायण का किया जाएगा पुन: प्रसारण

नई दिल्ली : लॉकडाउन के बीच फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! रामानंद सागर की रामायण का किया जाएगा पुन: प्रसारण 


प्रसारण के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए तहलका 24x7 न्यूज़ के लिंक को करें क्लिक


नई दिल्ली।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24x7 
                       वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को मात देने के लिए चल रहे देशव्यापी 21 दिनों का लॉकडाउन में एक अच्छी खबर आयी है। इस लॉकडाउन में लोगों के लिए टाइम बिताना मुश्किल साबित हो रहा है लेकिन इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर निर्देशित रामायण का प्रसारण किया जाएगा। दर्शक एक बार फिर रामानंद सागर निर्देशित रामायण देख सकेंगे। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को ये खुशखबरी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से "रामायण" का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा"। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा। 

बता दें कि ये अटकले तो लंबे समय से लगाई जा रही थीं कि दूरर्दशन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण किया जाएगा। अब आज सरकार ने इस बात पर मुहर भी लगा दी है। रामानंद सागर निर्देशित "रामायण" हर मायनों में ऐतिहासिक थी। शो का हर किरदार अमर हो गया था। लोगों ने इस शो को इतना प्यार दिया था कि इसके बाद कई बार रामायण बनाई गई लेकिन वैसा अनुभव कभी नहीं हुआ जो रामानंद सागर की रामायण को देख कर होता था। रामायण के प्रसारण के समय सड़कें खाली हो जाना, टीवी के सामने टकटकी लगाए बैठे रहना, ये सब इस सीरियरल के चलते देखा जाता था। अब जब पूरे देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है और घर से बाहर निकला मना है, ऐसे में रामानंद सागर की रामायण उस चुंबक का काम करेगी जो लोगों को घर में खुशी से रहने में मदद करेगी। बताते हैं कि रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी ने अहम किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग ऐसी थी कि उन्हें असल जीवन में भी भगवान का दर्जा दिया गया था।

Comments