जौनपुर : इस वैश्विक महामारी के बढ़ते क्रम को देखते हुए जनपद वासियों को स्वसंकल्प के साथ सतर्कता की है जरूरत - डॉ. सौरभ कुमार गुप्ता
जौनपुर : इस वैश्विक महामारी के बढ़ते क्रम को देखते हुए जनपद वासियों को स्वसंकल्प के साथ सतर्कता की है जरूरत - डॉ. सौरभ कुमार गुप्ता
जौनपुर।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24x7
इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए जनपद वासियों से मैं आग्रह करता हूं कि अपने आप से सतर्क एवं बचाव करें, स्वयं बचाएं परिवार को भी बचाएं साथ ही अपने गांव में भी संदेश प्रेषित करते रहें, बचाव ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे समाज को पास पड़ोस को जनपद को सुरक्षित रखा जा सकता है। किसी प्रकार के अफवाहों से बचें सच्चाई को समझें, शासन के आदेश का पालन करें, प्रशासन की सहायता करें, एवं मेरा आग्रह है कि धैर्य बनाए रखें, इस आपातकाल में धैर्य ही एक ऐसी चीज है, कि जिसके माध्यम से इस कोरोना वायरस की मार से हम पूरी तरह बच सकते हैं। और हम चाहते हैं कि जनपद के एक-एक व्यक्ति स्वस्थ रहे, और अपने गांव समाज को भी स्वस्थ बनाएं, क्योंकि एक-एक गांव का एक एक व्यक्ति का स्वस्थ रहना ही इस देश को वर्तमान समय में जरूरत है।
इसके लिए धैर्य बचाव एवं सतर्कता ही सबसे महत्वपूर्ण पहलू है, हम चाहते हैं की समाज को सुरक्षित रखना है, तो धैर्य की सबसे ज्यादा जरूरत है। किसी भी प्रकार की अफवाहों से अपने आप को बचाते हुए दिशा निर्देश प्रेषित करते रहे क्योंकि इस महामारी से बचने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बार-बार आग्रह इसलिए ही कर रहे हैं, कि हमारे देश का एक-एक व्यक्ति सुरक्षित एवं स्वस्थ रहे, हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा संदेश संप्रेषित करने पर इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपने आप को स्वस्थ रखेंगे, एवं गांव समाज को भी स्वस्थ बनाएंगे एवं साथ ही साथ जो जागरूक नहीं है उनको जागरूक करते रहेंगे, क्योंकि एक एक व्यक्ति को जागरूक करने की जरूरत है।
लेखक डॉ. सौरभ कुमार गुप्ता राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत जनपद जौनपुर के जिलाध्यक्ष हैं

Comments
Post a Comment