जौनपुर : वैश्विक महामारी में मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात है बैंककर्मी

जौनपुर : वैश्विक महामारी में मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात है बैंककर्मी


खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24x7 
                  वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सम्पूर्ण लॉकडाउन के बीच इस विकट परिस्थिति में भी अपनी जान की परवाह न करते हुए बैंककर्मी जनता की सेवा के लिए अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात है। क्षेत्र की सभी बैंक खुली है और एहितियातन बैंक के बाहर व भीतर नियमित अंतराल पर सैनिटाइजेसन भी किया जा रहा है। हालांकि लॉकडाउन के समय तीन दिनों में ग्राहकों की संख्या में काफी कमी देखने को मिली। लॉक डाउन से पहले जहां ग्राहकों की संख्या प्रतिदिन सैकड़ो में रहती थी वहीं अब औसततन 35 ग्राहक बैंक में आ रहे हैं। 

काशी गोमती ग्रामीण बैंक गौसपुर के प्रबन्धक शंकर राम ने वार्ता के दौरान बताया कि बैंक नियमित तौर पर खुल रही है। बैंक कर्मियों की उपस्थिति शत प्रतिशत है। कोरोना संक्रमण लेकर बैंक के कर्मचारी गम्भीर है। इसे रोकने के लिए बैंक के बाहर व भीतर साफ सफाई तथा सैनिटाइजेशन का प्रबन्ध प्रतिदिन किया जा रहा है। बैंक आने वाले ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिग के मद्देनजर बैंक के बाहर एक मीटर के अंतराल पर बने गोले में खड़ा करवाया जा रहा है जिससे लोगों में संक्रमण न फैलने पाए।

Comments