जौनपुर : हौसलाबुलन्द बदमाशों ने व्यवसायी को मारी गोली, हालात गंभीर

जौनपुर : हौसलाबुलन्द बदमाशों ने व्यवसायी को मारी गोली, हालात गंभीर


केराकत। 
संजय शुक्ल
तहलका 24x7 
                        कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुलिस चौकी अंतर्गत कृषक इंटर कालेज मैदान के समीप हौसलाबुलन्द बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर फरार हो गए। आनन-फानन में घायल व्यवसायी को लोगो ने बाजार के ही एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले गए जहाँ चिकित्सक ने घुटने में गोली फंसी होने की संभावना पर रेफर कर दिया घायल को लेकर लोग वाराणसी गए।

रविवार की रात सवा आठ बजे 37 वर्षीय रामलोचन विश्वकर्मा निवासी सोहनी अपने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था तभी मुंह बांधकर बाइक सवार दो बदमाश पहुँचे और असलहा निकाल लिए जिसे देख व्यवसायी भयभीत होकर भाग कर बगल के घर मे घुसने का प्रयास कर रहा था। तभी बदमाशो ने गोली मार दी। घायल लहुलुहान होकर चिल्लाने लगा और बदमाश फरार हो गए। आवाज सुनकर मौके पर पहुँचे लोग उसे एक निजी अस्पताल ले गए और परिजनों को सूचना दी। वहाँ से स्थिती गंभीर देख परिजन वाराणसी लेकर चले गए। सूचना पाकर एसपी सिटी अनिल पांडेय, सीओ केराकत अजय श्रीवास्तव, कोतवाल बिंद कुमार मौके और अस्पताल पहुंच गए।

Comments