जौनपुर : कोरोना वायरस लॉकडाउन इफेक्ट! विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी संस्थाएं खुलकर कर रहीं हैं गरीबों की मदद

जौनपुर : कोरोना वायरस लॉकडाउन इफेक्ट! विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी संस्थाएं खुलकर कर रहीं हैं गरीबों की मदद


जेसीआई शाहगंज संस्कार, मदर निसा फाउंडेशन, हेल्पिंग हैण्ड्स सोसाइटी, जेसीआई शाहगंज सिटी मदद के लिए हुए संकल्पित 


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने के लिए चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन से प्रभावित आमजन मानस की सहूलियत के लिए क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई, पालिका चेयरमैन गीता जायसवाल, जेसीआई शाहगंज संस्कार, मदर निसा फाउंडेशन, हेल्पिंग हैण्ड्स सोसाइटी, जेसीआई शाहगंज सिटी समेत तमाम समाजसेवी संस्थाएं प्रभावित लोगों के मददगार बन रहें है। विधायक ने उसरहियां भादी, बड़ागाँव, अर्गुपुरकला, मुसहर बस्तियों समेत दर्जनों गाँवो में करीब 50 से अधिक जरूरतमंद गरीब मजदूरों को खाद्य सामग्री वितरित कराया। चेयरमैन गीता जायसवाल ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को भोजन का पैकेट दिया।


जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष जेसी एख़लाक खान के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने लॉकडाउन के प्रथम दिन से ही अनवरत राशन, सब्जी, तेल, मसाला, साबुन आदि के लगभग 100 पैकेट प्रतिदन जरूरतमंदों में वितरित किया जा रहा है। भादी निवासी भाजपा नेत्री शबनम रिज़वी अपने हेल्पिंग हैण्ड्स सोसाइटी के सदस्यों के साथ, सभासद पति सुनील अग्रहरि, मदर निसा फाउंडेशन के संस्थापक फैजान अंसारी अपने सभी सहयोगियों के साथ एंव जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष जेसी सौरभ सेठ अपनी सहयोगियों के साथ लोगों के मददगार बन रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण ने ग्रामीणों क्षेत्रों में, मुसहर समेत दिहाड़ी पर काम करने वाले के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा कर दिया है। जिसमे जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की मदद तहसीलदार, उपजिलाधिकारी भी उपलब्ध करवा रहे हैं। गरीबों को भोजन के साथ-साथ कोरोना के संक्रमण से बचाने की कोशिश भी की जा रही है।

Comments