जौनपुर : कोरोना वायरस वैश्विक महामारी ! समाज को जागरूक रखना बड़ी जिम्मेदारी - राजेश वर्मा
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
सिटी नर्सिंग होम शाहगंज व शैख़ बदरूद्दीन आज़मी मेमोरियल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शाहगंज नगर के विभिन्न हिस्सों में लगातार दूसरे दिन सैंकड़ों लोगो को मास्क वितरण किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में मास्क को वितरण किया गया।
उप जिलाधिकारी ने लोगों को मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिग एवं घर में रहें सुरक्षित रहें एवं संक्रमण से बचने के लिए अपील किया गया। वही क्षेत्राधिकारी ने भी लोगो से अपने घरों में रहने की अपील किया। साथ ही समाज सेवी हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक व सिटी नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ तारिक़ बदरूद्दीन शैख़ ने भी लोगो को साबुन से हाथ धुलने व बाहर की खुली चीजों को न खाने की सलाह देते नजर आये। वहीं साथ में डॉ अबरार हुसैन व डॉ आरिफ नदीम मंसूरी, इंजीनियर आबिद खान ने भी सहयोग प्रदान किया।

Comments
Post a Comment