सुल्तानपुर : जागरुक और सजग रहकर करें सोशल मीडिया का प्रयोग - ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि'

सुल्तानपुर : जागरुक और सजग रहकर करें सोशल मीडिया का प्रयोग - ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि'


सुल्तानपुर।
शीलेश बरनवाल 
तहलका 24x7
                      'इस संवेदनशील समय में जागरुक और सजग रहकर सोशल मीडिया का प्रयोग करें हमें यह ध्यान रखना ही होगा कि संकट की इस घड़ी में समाज में नकारात्मकता, भ्रम और अफवाह आदि न फैले' यह कहना है राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर व सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि' का 

पिछले कई वर्षों से सोशल मीडिया के प्रयोग पर युवकों व ग्रामीणों के बीच जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि' कहते हैं कि - सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता की मस्ती में हम यह नहीं समझ पाते कि हमारी बिना सोचे समझे मैसेज फारवर्ड करने की आदत समाज को कितना नुकसान पहुंचा रही है। बिना समझे बूझे और तथ्यों की पड़ताल किये मैसेज फारवर्ड करने की दुष्प्रवृत्ति से हम अगर नहीं बचे तो अब यह सामाजिकता के लिए गंभीर खतरा होगा। 

ज्ञानेन्द्र ने सलाह दी कि फर्जी खबरों के जाल में फंसने से बचने के लिए आधिकारिक चैनल और अखबारों से जानकारी लेने के बाद ही कोई कदम उठायें। इस कठिन समय में सही जानकारी फैला कर ही हम लोगों की मदद कर सकते हैं। गलत बातों का प्रचार कानूनन अपराध तो है साथ में अनैतिक भी है। इसलिए समाज में भ्रम की स्थिति फ़ैलाने से बचें। व्हाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, टिकटाक जैसे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आंख मूंद कर विश्वास न करें  इन सूचनाओं को पहले जांच परख लें। 

Comments