जौनपुर : कोरोना वायरस महामारी से बचाव ही उसका उपचार है - संदीप यादव

जौनपुर : कोरोना वायरस महामारी से बचाव ही उसका उपचार है - संदीप यादव


अपनी गृहलक्ष्मी द्वारा निर्मित मास्क एवं खाद्य सामग्री वितरित कर किया जागरूक


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                       स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में स्टेशन परिसर से सटे बंजारा बस्ती के लोगों को कोरोना वायरस से बचने, सोशल डिस्टेंसिग, मास्क के इस्तेमाल आदि के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान बस्ती के लोगों को प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव की गृहलक्ष्मी द्वारा निर्मित मास्क, भोजन, फल, बिस्किट, साबुन आदि का वितरण किया गया।


कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को परास्त करने की मुहिम में सभी अपना योगदान दे अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव भी अपने अनवरत योगदान के लिए संकल्पित हुए हैं। श्री यादव के मुताबिक कोरोना आपदा नियंत्रण तक अपने स्तर से गरीबों में खाद्यान्न, मास्क एवं साबुन का वितरण अनवरत चलता रहेगा। वहीं खाद्यान्न, साबुन एवं मास्क वितरण के दौरान बंजारा बस्ती के लोगों को जागरूक किया गया कि समय समय पर कम से कम 20 मिनट तक साबुन से हाथ धोंए, सभी से लगभग 1 मीटर की दूरी बना कर रखें, खांसते व छींकते समय मुंह को ढ़कें। इस वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव ही इसका उपचार है। श्री यादव ने बताया कि जो मास्क वह वितरित कर रहे हैं उसे उनकी धर्मपत्नी ने ही बनाया है। यह जागरूकता अभियान एवं खाद्यान्न, साबुन एवं मास्क का वितरण कोरोना वैश्विक महामारी के नियंत्रण तक अनवरत चलता रहेगा।

Comments