सुल्तानपुर : कोरोना वायरस लॉकडाउन इफेक्ट ! सुल्तानपुर से बलिया के लिए पैदल निकल पड़ा युवक
सूरापुर।
शीलेश बरनवाल
तहलका 24x7
सैकड़ों किमी पैदल चलकर मंजिल पर पहुंचने का सपना संजोए युवक सुल्तानपुर से सुबह चार बजे पैदल बलिया के लिए निकल पड़ा। जनपद सीमा पर वाहनों की जांच कर रही टीम ने जलपान करा वाहन पर बैठा कर शाहगंज के लिए रवाना किया।
जनपद बलिया ग्राम लेखमनपुर, ननौरा निवासी आकाश पुत्र रामप्रीत राम ने सीमा पर लगी जांच टीम स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कादीपुर अरविंद उपाध्याय, मो. मुस्तफा, ओटी टेक्नीशियन आरके पाल, एस आई सर्वेश कुमार सिंह, हमराही अजीत वर्मा को बताया लखनऊ में चाचा के साथ रहकर आईटीआई की तैयारी कर रहा था। वहां कर्फ्यू जैसे माहौल में आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसलिए बलिया घर जाने को विवश हो गया। किसी तरह ट्रक, पिकअप के सहारे सुल्तानपुर पहुंच कर पैदल ही निकल पड़ा। जनपदीय सीमा पर पहुंचने के बाद जांच टीम ने जलपान करा कर वाहन रोक कर शाहगंज के लिए रवाना किया।

Comments
Post a Comment