जौनपुर : सवा कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ तीन युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : सवा कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ तीन युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24x7 
                    क्षेत्र अंतर्गत धमौर खास गांव में शनिवार की शाम छापेमारी कर पुलिस ने लगभग सवा कुन्तल प्रतिबंधित मांस बरामद कर मौके से तीन आरोपितो को  गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू, बांका, ठीहा तथा पकड़े गये आरोपितों के पास से बिक्री के 1260 रूपये नकद बरामद किया। 

थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने पत्रकारों को बताया कि उक्त गांव में प्रतिबंधित मांस की बिक्री किए जाने की सूचना कई दिनों से मिल रही थी। सटीक जानकारी के लिए मुखबिर का सहारा लिया गया। जिसकी सटीक सूचना पर उप निरीक्षक नान्हू यादव, हेड कांस्टेबल शशीकांत, धनई प्रसाद भारद्वाज और हरेन्द्र यादव की टीम ने गांव के शहंशाह कुरैसी के घर छापेमारी किया। मौके से शहंशाह, उनका भाई दानिश कुरैसी तथा पड़ोसी लक्खू उर्फ एकलाख को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया

Comments