सुल्तानपुर : कोरोना वायरस लॉकडाउन इफेक्ट ! मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए

सुल्तानपुर : कोरोना वायरस लॉकडाउन इफेक्ट ! मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए


साइकिल से सैकड़ों किमी का सफर तय करने वाले युवाओं के जज्बे को सलाम


सूरापुर। 
शीलेश बरनवाल 
तहलका 24x7 
                        "मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए" उमराव जान फिल्म का यह गीत जनपद म‌ऊ मोहम्मदाबाद के युवाओं पर सटीक बैठती है। बुधवार शाम करीब पांच बजे सूरापुर पहुंचे दो साइकिल से तीन युवक साधन व धन के अभाव में मंगलवार की रात नौ बजे लखनऊ से निकले जनपद म‌ऊ मोहम्मदाबाद के लिए जनपद की सीमा पर सूरापुर में जांचोपरांत आगे के लिए रवाना हुए।

जनपद म‌ऊ क्षेत्र के मोहम्मदाबाद के राम आशीष 18, श्यामसुंदर 15, राजनाथ 21 वर्ष पुत्र रामपियारे ने बताया कि सप्ताह पूर्व काम बंद होने से खाने को लाले पड़ गए। साधन भी नहीं चल रहा है। पैसे भी नहीं है। चना भुनवा कर बैग में रख कर दो साइकिल से तीनों भाई घर मोहम्मदाबाद के लिए रवाना हो गए। तीनों सगे भाइयों में बड़ा भाई राजनाथ लखनऊ में कांस्ट्र्क्शन का काम करते हुए दोनों छोटे भाइयों को लखनऊ में शिक्षा देने के लिए कोचिंग सेंटर में एडमिशन करा रखा है। कोरोना वायरस के चलते सप्ताह पूर्व काम बंद होने से पढ़ाई भी बाधित हो गई और खाने के लाले पड़ गए। मरता क्या न करता वाली स्थिति होने पर तीनों भाई जनपद म‌ऊ के मोहम्मदाबाद के लिए दो साइकिल पर बारी बारी एक दूसरे को बैठाते भूख लगने पर भुना चना खाते घर के लिए निकल पड़े। राजनाथ ने बताया रास्ते में क‌ई जगह पुलिस वाले रोके परेशानी बताने पर आगे जाने दिया। जनपद सीमा सूरापुर में जांच के लिए एस आई कादीपुर सर्वेश कुमार सिंह, हमराही रितेश कटियार, अजीत वर्मा, कादीपुर ओटी टेक्नीशियन आरके पाल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मनीष श्रीवास्तव के रोके जाने पर तीनों ने अपनी कहानी सुनाई। उनकी कहानी सुन सभी लोग हतप्रभ रह गए।

Comments