जौनपुर : स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार अज्ञात वृद्ध की दर्दनाक मौत

जौनपुर : स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार अज्ञात वृद्ध की दर्दनाक मौत


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                   क्षेत्र अंतर्गत मलहज गांव के समीप रविवार की दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक साइकिल सवार अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

रविवार की दोपहर क्षेत्र के मलहज गांव के समीप तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Comments