जौनपुर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के पूर्व अध्यक्ष के पितृशोक पर शोकसभा आयोजित

जौनपुर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के पूर्व अध्यक्ष के पितृशोक पर शोकसभा आयोजित


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के पूर्व अध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव "दीपक" के पितृशोक पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित दैनिक जागरण कार्यालय पर पत्रकार एख़लाक खान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शोकसभा का संचालन पत्रकार प्रीतम सिंह ने किया।

शोकसभा से पूर्व सभी उपस्थित पत्रकारों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना किया गया कि ईश्वर गोलोक वासी की आत्मा को चिर शान्ति प्रदान करे और परिजनों को इस पहाड़ जैसे दुख को सहने की अपार शक्ति प्रदान करे। इस दौरान पत्रकार इकरार अहमद, ज़ेया अनवर, फैज़ान अंसारी, गुलाम साबिर, मनोज जायसवाल, श्रीप्रकाश वर्मा, अजय सिंह, हनुमान प्रसाद, रवि शंकर वर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Comments