जौनपुर : पशु चिकित्सा संघ के डॉ संजय पाण्डेय अध्यक्ष व डॉ आलोक सिंह पालीवाल चुने गए महामंत्री

जौनपुर : पशु चिकित्सा संघ के डॉ संजय पाण्डेय अध्यक्ष व डॉ आलोक सिंह पालीवाल चुने गए महामंत्री 


जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                         पशु चिकित्सा संघ की अहम बैठक सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पशु चिकित्सा संघ के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी में डा. संजय पाण्डेय को अध्यक्ष, डा. मनोज यादव को उपाध्यक्ष, डा. आलोक पालीवाल को महामंत्री, डा. ओ.पी. यादव को संयुक्त मंत्री, डा. विपिन कुमार को कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया। कार्यकारणी सदस्य के रूप में डा. आनंद कुमार, डा. राधे मोहन, डा. अजय यादव को सर्वसम्मति से बनाया गया। इस मौके पर डा. संदीप अग्रवाल, डा. दिवाकर त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहें।

Comments