जौनपुर : मुनाफाखोरी व जमाखोरी की शिकायत पर प्रशासन ने किया गल्ला मण्डी का औचक निरिक्षण

जौनपुर : मुनाफाखोरी व जमाखोरी की शिकायत पर प्रशासन ने किया गल्ला मण्डी का औचक निरिक्षण 


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                         कोरोना जैसी महामारी में देश को लॉकडाउन किए जाने के बाद नगर की गल्ला मण्डी में मुनाफाखोरी व जमाखोरी की शिकायत पर तहसीलदार अभिषेक राय ने शनिवार को मंडी में पहुंचकर दुकानदारों से रेट की जानकारी ली। दुकानदारों को ओवर रेटिंग व दुकानदारों के अलावा फुटकर बिक्री न करने का निर्देश दिया। 

तहसीलदार श्री राय ने गल्ला मण्डी में खरीदारों की भीड़ देख नाराजगी जताई। कई दुकानदारों से आटा, चावल, दाल, चीनी, तेल आदि के रेट की जानकारी ली। इसके बाद नायब तहसीलदार के साथ खेतासराय बाजार में पहुंचे। जहां तीन दुकानदारों ने रेट व स्टाक आदि बताने में आनाकानी करने पर थाने लेकर पहुंचे जहां बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया। 

उप जिलाधिकारी ने बताया कि गल्ला और सब्जी की मंडी में ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर जांच की गई है। कर्मचारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। गलत पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। 

Comments